लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गौतम शर्मा, राजसमन्द।
राजसमन्द जिले के कुंवारिया कस्बे के जोहिड़ा भेरुजी बावजी के 64वें पांच दिवसीय विशाल सांस्कृतिक मेले में बुधवार रात को इंदौर के अबरार म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर माहौल को रंगीन बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कलाकार अनिल बेधड़क ने गणपति वंदना से की। इसके बाद कलाकार एंजेल ने रिंग डांस पेश किया और “सुनो गौर से दुनिया वालो, सबसे आगे हैं हिंदुस्तानी” गीत से दर्शकों में जोश भर दिया।
फिल्मी और राजस्थानी गानों पर झूमे लोग
-
डिंपल ने “इंतजार इंतजार…” और “पल्लू गिरा दिया…” जैसे गानों पर धमाकेदार प्रस्तुति दी।
-
अनुष्का ने “तेरी आंखों का यह काजल…” पर शानदार नृत्य कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
-
दिलखुश भाटी ने अपनी कॉमेडी और अलग-अलग भाषाओं में संवादों से दर्शकों को खूब हँसाया।
-
राधिका और दिलखुश भाटी की युगल प्रस्तुति “सारे लड़कों की करा दो शादी…” और “मैं तो तुझे प्यार करूंगा…” ने मेले का उत्साह चरम पर पहुंचा दिया।
मेले में उमड़ी भीड़
मेले में देर रात तक मेलार्थियों की भीड़ बनी रही। लोगों ने झूला, चकरी, ड्रैगन ट्रेन जैसे झूले का आनंद लिया। बच्चों ने मिकी माउस जम्पिंग गेम में खूब मज़े किए।
महिलाओं और युवतियों ने मनिहारी बाजार से शृंगार सामग्री की जमकर खरीदारी की। वहीं कई लोगों ने टैटू और नाम गुदवाने का भी आनंद लिया।
विशिष्ट अतिथि
कार्यक्रम में प्रधान अरविंद सिंह राठौड़, विकास अधिकारी महेश गर्ग, घाटी सरपंच कमला देवी, कुंवारिया सरपंच ललित श्रीमाली, एएसआई कमलेंद्र सिंह, पिसी बंशीवाल, राजेन्द्र आचार्य, दिनेशचंद्र शर्मा, गिरीश झा, रमेशचंद्र रेगर, विजय प्रकाश सनाढ्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरिराज मूंदड़ा सहित कई अतिथि उपस्थित रहे।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुंवारिया थाना अधिकारी उदयलाल बरगट, एएसआई जगदीशचंद्र कीर, रामचंद्र चौधरी, कमलेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेश वर्मा, रामफल मीणा सहित पुलिस जाप्ता तैनात रहा।