लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राजसमन्द, रिपोर्टर: गौतम शर्मा – राजसमन्द जिले की कुंवारिया थाना पुलिस ने शनिवार को 20 वाहन चालकों के चालान बनाकर कुल 3,900 रुपये वसूले। यह कार्रवाई राजसमंद एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन में और थाना अधिकारी उदयलाल बरगट के नेतृत्व में की गई।
हेडकांस्टेबल सुरेश वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई मेले के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर की गई। वाहन चालकों ने नॉन-पार्किंग, गलत साइड वाहन चलाने और हेलमेट नहीं पहनने जैसे उल्लंघन किए थे। पुलिस ने चालकों को चेतावनी भी दी और नियमों का पालन करने के लिए हिदायत दी।
इस अभियान में एएसआई नारायण सिंह, एएसआई गिरधारी सिंह, हेडकांस्टेबल सुरेश चंद्र और कांस्टेबल मुकेश कुमार व धनराज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित होगा और सड़क सुरक्षा में सुधार होगा।
