लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कोटा | (रितु मेहरा)
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कोटा जिले के गोपालपुरा-मण्डाना में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित किया। 
जनसभा के दौरान तीनों नेताओं ने क्षेत्र के विकास, आधारभूत संरचना, सड़क परियोजनाओं और राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार, विधायक संदीप शर्मा, विधायक कल्पना देवी, विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।