Home crime कूड़े के ढेर में मिला 7 माह के नवजात का शव, जांच...

कूड़े के ढेर में मिला 7 माह के नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


गंगधार (झालावाड़) झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां रातीखेड़ी गांव में एक नवजात शिशु का शव घर के बाहर कूड़े के ढेर में मिला।

जानकारी के अनुसार अल सुबह ग्रामीणों ने कूड़े के ढेर में नवजात को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गंगधार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर चौमहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा।

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version