Home crime खाटू श्याम जी में एक गेस्ट हाउस में मारपीट का सनसनीखेज मामला

खाटू श्याम जी में एक गेस्ट हाउस में मारपीट का सनसनीखेज मामला

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सीकर के खाटू श्याम जी में एक गेस्ट हाउस में तोड़फोड़ और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, थाना मोड़ के पास स्थित श्री कृष्णम गेस्ट हाउस में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे कुछ युवक एक कैंपर गाड़ी में सवार होकर पहुंचे। आते ही उन्होंने गेस्ट हाउस संचालकों और वहां मौजूद युवकों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जमकर तोड़फोड़ की और मारपीट कर मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि इस वारदात के पीछे इलाके में गेस्ट हाउस चलाने वाले अन्य लोगों का हाथ हो सकता है, जिससे प्रतिस्पर्धा या आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद गेस्ट हाउस संचालक ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

यह घटना इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, खासकर उस समय जब खाटू श्याम जी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते-जाते रहते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version