Home latest खाटू मेले में चिकित्सा विभाग की कार्रवाई, 60 किलोग्राम दूषित चूरमा नष्ट

खाटू मेले में चिकित्सा विभाग की कार्रवाई, 60 किलोग्राम दूषित चूरमा नष्ट

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट: योगेश ऋषिका

सीकर। खाटू श्याम मंदिर में आयोजित लक्खी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं ताजा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सा विभाग द्वारा लगातार खाद्य वस्तुओं की दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है।

सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रक आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला तथा जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के निर्देशन में मेले के दौरान विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों महमूद अली, फूल सिंह बाजिया, सुरेश कुमार शर्मा एवं नन्द राम मीणा की टीम ने दांता रोड स्थित अंतिमा स्वीट स्टोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रिफाइंड सोयाबीन तेल में बना 60 किलोग्राम दूषित चूरमा पाया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

रविवार को टीम ने विभिन्न दुकानों से खाद्य सामग्री के 9 सैंपल भी लिए, जिन्हें जांच के लिए खाद्य जन प्रयोगशाला जयपुर भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान व्यापारियों को एफएसएसएआई के नियमों का पालन करने, खाद्य सामग्री को ढककर रखने तथा स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा विभाग की इस कार्रवाई से मेले में खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती दिखाई दे रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version