Home crime करणी पैलेस रोड़ से चोरी कार दो दिन बाद भी बरामद नहीं

करणी पैलेस रोड़ से चोरी कार दो दिन बाद भी बरामद नहीं

0
लोक  टुडे न्यूज नेटवर्क
— करणी विहार थाना इलाके की घटना
नवीन कुमावत
जयपुर। करणी विहार थाना इलाके के करणी पैलेस रोड़ पांच्यावाला से चोरी की गई एक कार ( मारुति अल्टो) अभी दो दिन बाद भी बरामद नहीं की जा सकी है। अज्ञात चोरों ने ये कार मंगलवार की देर रात को चुरा ली थी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे एक सीसीटीवी फुटेज में कार ले जाते दो व्यक्ति नजर आए हैं।
पीड़ित मदनमोहन कुमावत ने बताया की मंगलवार की देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनकी मारुति अल्टो कार चुरा ली। उन्हें भी इसकी जानकारी सुबह उठने के बाद चली। आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखने पर कुछ दूरी पर एक दुकान के बाहर लगे कैमरे में कार ले जाते चोर नजर आए हैं। इसके बाद करणी विहार थाने में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है। करणी विहार थाने के अधिकारी ओमप्रकाश मामले की जाँच कर रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version