लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर (नवीन कुमावत)।
जयपुर के करणी विहार थाना इलाके में करणी पैलेस रोड, पांच्यावाला से चोरी हुई मारुति अल्टो कार दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लग सकी है।
यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कार ले जाते हुए दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए हैं।
पीड़ित का बयान
कार मालिक मदनमोहन कुमावत ने बताया कि देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच अज्ञात चोर उनकी कार ले गए। सुबह उठने पर उन्हें कार चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिनमें चोर कार ले जाते दिखाई दिए।
पुलिस जांच जारी
मामले की सूचना तुरंत करणी विहार थाने को दी गई। थाने के अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।
