Home national कालीसिंध नदी पर पुराना तहसील कार्यालय भवन जीर्ण शीर्ण ,कभी भी...

कालीसिंध नदी पर पुराना तहसील कार्यालय भवन जीर्ण शीर्ण ,कभी भी हो सकता है हादसा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सुनील निगम ब्यूरो चीफ

गंगधार , झालावाड़।- झालावाड़ जिले के गंगधार कस्बे मे छोटी कालीसिंध नदी के तट पर पुराना तहसील कार्यालय भवन जो कि समय के साथ में पूर्ण रूप से जीर्ण शीर्ण होकर गिरने की स्थिति में आ चुका है 2019 में पीडब्ल्यूडी ने इसे गिराने की अनुशंसा की थी किंतु स्थिति आज भी वही की वही है।


पुरानी तहसील के नीचे देवस्थान है जहां पर वर्ष भर श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है।तथा समय समय पर त्योहारों के समय धार्मिक आयोजन होते हैं जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहते हैं।
इसी के साथ पूर्ण रानी महल भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है दीवारें जगह-जगह से क्रेक हो चुकी है बीते वर्षों में किले का एक हिस्सा गिर चुका था जिससे बड़ी जनहानि होते-होते बची वर्तमान में यदि इसके ऊपर संज्ञान नहीं लिया गया तो भविष्य में और बड़ी जनहानि हो सकती है।
इसी के साथ ही पुराने तहसील के पास में जहां टीवी टावर विद्यमान था वह टावर की दीवार भी विगत वर्ष बारिश के समय ढह गई थी तथा बाकी बची हुई दीवार भी क्षतिग्रस्त है तथा गिरने के कगार पर है

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version