Home latest कारोई मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

कारोई मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन और जनसेवा का मंत्र
सत्यनारायण सेन गुरला

गुरला (भीलवाड़ा)। भीलवाड़ा जिले के कारोई भाजपा ग्रामीण मंडल की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत 14 और 15 मार्च को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन कार्यप्रणाली और जनसेवा के महत्व पर मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ किया गया। उद्घाटन सत्र में उपजिला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंकर लाल जाट और भीलवाड़ा भाजपा महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

द्वितीय सत्र में भीलवाड़ा नगर निगम के निवर्तमान मेयर राकेश पाठक ने संगठन की कार्यप्रणाली, पार्टी की मूल विचारधारा और जनसेवा के सूक्ष्म बिंदुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

दूसरे दिन 15 मार्च को मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बालू लाल चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों में शंकर लाल गुर्जर, प्रहलाद त्रिपाठी, राकेश पाठक, मुकेश शर्मा और गोपाल तेली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अध्यक्षता विधानसभा संयोजक रामेश्वर लाल छीपा ने की।

मुख्य उपस्थित अधिकारी एवं कार्यकर्ता:
भीलवाड़ा नगर निगम पूर्व महापौर राकेश पाठक, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष देबी लाल शर्मा, भीलवाड़ा भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपाल लाल तेली, विधानसभा संयोजक रामेश्वर जी छीपा, जिला सह संयोजक राजेंद्र सालवी, सज्जन सिंह नाडोल (विधानसभा विस्तारक सहाड़ा), कारोई भाजपा मंडल अध्यक्ष शम्भू लाल गुर्जर, मंडल महामंत्री सावर नाथ, देबी लाल राव, SC मोर्चा मंडल अध्यक्ष धर्मराज सालवी, किसान मोर्चा अध्यक्ष बंसी जी गाडरी, OBC मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रभु जी कुमावत, मंडल उपाध्यक्ष श्याम लाल गुर्जर, सूर्यप्रकाश जी, कार्यक्रम प्रभारी रामचंद्र सुवालका, गोरी शंकर माली सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version