Home crime कांस्टेबल हत्याकांड का खुलासा: शिकार करने से रोकने पर की गई हत्या

कांस्टेबल हत्याकांड का खुलासा: शिकार करने से रोकने पर की गई हत्या

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


टोंक (नरेश कुरेडा) टोंक जिले में कांस्टेबल भागचंद सैनी हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो जंगल में अवैध रूप से शिकार करने आए थे।

पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान कांस्टेबल भागचंद सैनी ने आरोपियों को अवैध गतिविधियां करने से रोका। इस पर आरोपियों ने टोपीदार बंदूक से हमला कर उनकी हत्या कर दी। बताया गया कि कांस्टेबल सैनी ने साहस और बहादुरी के साथ आरोपियों का सामना किया, लेकिन हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश मीणा (निवासी उनियारा थाना क्षेत्र) और दिलराज मीणा (निवासी नैनवा थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टोपीदार बंदूक, मोटरसाइकिल, छर्रे, बारूद और एक छुरा बरामद किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के निर्देशन में की गई। उप अधीक्षक आकांक्षा कुमारी (उनियारा सर्कल) के नेतृत्व में गठित टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव ने प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर तेजी से कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version