Home latest जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग फाइनल में राजस्थान बना चैंपियन

जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग फाइनल में राजस्थान बना चैंपियन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

जयपुर/चंडीगढ़ । जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट यूनाइटेड प्रेस क्लब और द्वारा आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का समापन ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में रोमांचक अंदाज़ में हुआ, जहां राजस्थान ने हिमाचल को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

टॉस जीतकर राजस्थान के कप्तान एवं प्रेस क्लब जयपुर के अध्यक्ष मुकेश मीणा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 152 रन बनाए। टीम की ओर से रिम्पू ने 44 रन और नरवीर ठाकुर ने 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। राजस्थान की ओर से सतीश कुमावत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि मनीष दीक्षित ने 3 विकेट झटके। 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत संतुलित रही। शुरुआती झटके के बाद सतीश कुमावत ने 37 गेंदों में 52 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उन्हें आदित्य आत्रेय (37) और गर्वित नारंग (17) का अच्छा साथ मिला, जिससे टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। राजस्थान ने 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 153 रन बनाते हुए मुकाबला जीत लिया। हिमाचल की ओर से राकेश सकलानी ने 2 विकेट लिए । सतीश कुमावत को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। कप्तान मुकेश मीणा ने अपनी टीम की जीत के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा की कलम की सिपाहियों ने इंटर स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में मैदान पर परचम लहराया है।

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से दिवंगत पत्रकारों के परिजनों को सहायता स्वरूप आर्थिक राशि भी प्रदान की गई। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के मीडिया एडवाइजर परवीन अत्रे और एडीजीपी कौस्तुभ शर्मा भी उपस्थित रहे, जिन्होंने टूर्नामेंट की सराहना की।

अपने संबोधन में राजीव दत्ता ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए घोषणा की कि टूर्नामेंट का अगला संस्करण जयपुर में आयोजित किया जाए

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version