Home latest कांग्रेस OBC विभाग की कार्यकारिणी घोषित, जोगेंद्र देवासी बने सोशल मीडिया मंत्री

कांग्रेस OBC विभाग की कार्यकारिणी घोषित, जोगेंद्र देवासी बने सोशल मीडिया मंत्री

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

समदड़ी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) विभाग के चेयरमैन हरसयाह यादव के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बालोतरा OBC विभाग की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नियमानुसार सूची जारी करते हुए कुल 104 सोशल मीडिया मंत्री एवं कार्यवाहकों के नाम घोषित किए गए, साथ ही ब्लॉक अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों की अलग-अलग सूचियां भी जारी की गईं।

इस कार्यकारिणी के गठन का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना बताया गया है। इसी क्रम में भागवा निवासी जोगेंद्र देवासी को सोशल मीडिया मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

जोगेंद्र देवासी का राजनीतिक सफर पहले भी सक्रिय रहा है। वे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिणधरी में सचिव, SBC प्रकोष्ठ सिवाना के उपाध्यक्ष, राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस कमेटी बालोतरा के उपाध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में महासचिव तथा OBC जिला कांग्रेस कमेटी बालोतरा में सोशल मीडिया मंत्री जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही सेवादल कांग्रेस संगठन सिवाना और यूथ कांग्रेस में भी उन्होंने जिम्मेदारियां निभाई हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरते हुए वे संगठन को मजबूत करने का पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही आगामी पंचायती राज चुनाव में पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

जोगेंद्र देवासी ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व, संगठन पदाधिकारियों एवं जिला-स्तरीय नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की बात कही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version