Home latest कालवा में माली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 35 जोड़े परिणय सूत्र...

कालवा में माली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 35 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्टर: अब्दुल सलाम, मकराना

मकराना। उपखंड के ग्राम कालवा में माली (सैनी) समाज सामूहिक विवाह समिति के तत्वावधान में सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में 35 वर-वधु वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह बंधन में बंधे।

विवाह समारोह पंडित विमल पारीक के सानिध्य में विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन से फिजूलखर्ची पर रोक लगती है और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से सामूहिक विवाह में दी जाने वाली सहायता योजनाओं की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर महेन्द्र खड़गावत, विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, पूर्व विधायक श्रीराम भींचर एवं रूपाराम मुरावतिया ने भी समारोह को संबोधित किया।

अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान कर उपहार भेंट किए। सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version