Home crime जोधपुर फायरिंग, गोरा होटल के पास फायरिंग, एक व्यक्ति घायल

जोधपुर फायरिंग, गोरा होटल के पास फायरिंग, एक व्यक्ति घायल

0

जोधपुर फायरिंग से दहशत

दयाल सिंह सांखला की रिपोर्ट

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जोधपुर। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के गोरा होटल के पास सोमवार देर रात फायरिंग की सनसनीखेज वारदात हुई। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते कथित तौर पर रवि बिश्नोई और उसके साथियों ने गोलियां चलाईं।

नाथूराम घायल, अस्पताल में भर्ती

फायरिंग में नाथूराम नामक व्यक्ति घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस अलर्ट, आरोपियों की तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

पहले से जताई गई थी आशंका

जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में हमले की आशंका पहले ही जताई गई थी। इसी को देखते हुए पुलिस ने पूर्व में 107 की कार्रवाई भी की थी, बावजूद इसके घटना घटित हो गई।

लोकसभा प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा ने इस फायरिंग की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को त्वरित जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी करनी चाहिए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version