Home latest जिला जल एवं स्वच्छता समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जिला कलक्टर ने जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों की करी समीक्षा

भीलवाड़ा, विनोद सेन । ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक घर में नल से शुद्ध पेयजल पंहुचाने की योजना जल जीवन मिशन के तहत जिले में सफल क्रियान्वयन के लिये जिला जल एवं स्वच्छता समिति की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।

बैठक मे जन स्वा.अभि. विभाग के अधीक्षण अभियन्ता धनपत राज सोनी ने जल जीवन मिशन की प्रगति के बारे में अवगत करवाया। चम्बल प्रोजेक्ट के अधीक्षण अभियन्ता विनोद कुमार गर्ग ने पीपीटी के माध्यम से वर्ष 2024-25 में मेजर कार्यां के अन्तर्गत नल कनेक्शन की खंड वाइज प्रगति से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि अब तक अधिक से अधिक जल नल कनेक्शन किए जा चुके है।

जिला कलक्टर श्री सिंह ने जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य किया जाये ।

अधीक्षण अभियंता ने जिला कलेक्टर को अवगत करवाया कि जिले में जल जीवन मिशन के तहत रोड रेस्टोरेंशन के कार्य में भी प्रगति लाई गई है एवं स्वीकृत प्रत्येक योजनाओं का विस्तृत विश्लेषण किया।

जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि गवर्नमेंट बिल्डिंग में एफएचटीसी बढ़ाने व गंगापुर और सहाडा प्रोजेक्ट के अलावा सभी ब्लॉक को सैचुरेटेड करने के लिए कहा और रिपोर्टेड विलेज एवं सर्टिफाइड विलेज के गैप को कम करने हेतु भी निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष रही आंगनवाड़ी व स्कूलों में नल कनेक्शन करवा कर शत प्रतिशत उपलब्धता निश्चित करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version