लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर।(आर एन सांवरिया) जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जेडीए परिसर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जेडीसी ने जेडीए मुख्य भवन के भू-तल, प्रथम तल एवं द्वितीय तल का अवलोकन किया। इसके साथ ही नागरिक सेवा केंद्र भवन के प्रथम तल तथा पार्किंग भवन में स्थापित ऑप्टिमाइज़र में सुरक्षित रखे रिकॉर्ड की भी जांच की।
जेडीसी ने परिसर की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कार्यप्रणाली की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में और अधिक सुधार, पारदर्शिता तथा सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।