Home latest जनाना अस्पताल में 1.30 करोड़ की लागत से बनेंगे 10 आधुनिक कॉटेज...

जनाना अस्पताल में 1.30 करोड़ की लागत से बनेंगे 10 आधुनिक कॉटेज वार्ड

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

अजमेर (नितिन मेहरा, वरिष्ठ संवाददाता)। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अनुशंसा पर अजमेर के राजकीय महिला चिकित्सालय (जनाना अस्पताल) में महिला मरीजों के लिए 10 नए अत्याधुनिक कॉटेज वार्ड बनाए जाएंगे। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड से 1 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। निर्माण कार्य के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

अस्पताल परिसर में बनने वाले इन नए कॉटेज वार्डों का उद्देश्य महिला मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के साथ आरामदायक, सुरक्षित और आधुनिक वातावरण उपलब्ध कराना है। इससे अस्पताल में भर्ती होने वाली महिलाओं को अधिक सुविधा, स्वच्छता और निजीपन का लाभ मिलेगा।

परियोजना के तहत कुल 10 कॉटेज वार्ड तैयार किए जाएंगे, जिनमें 6 डीलक्स और 4 सेमी-डीलक्स वार्ड शामिल होंगे। सभी वार्डों में अटैच टॉयलेट, पैंट्री सुविधा और वार्डरोब की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए एक अत्याधुनिक नर्सिंग स्टेशन भी स्थापित किया जाएगा।

निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) को सौंपी गई है। विभाग को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जल्द से जल्द महिला मरीजों को इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।

इस पहल को महिला स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version