लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भूमि एवं सम्पत्ति निस्तारण समिति की बैठक में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय, विभिन्न संस्थाओं को मिले भूखंड
जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी की अध्यक्षता में 216वीं बैठक सम्पन्न
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। (आर.एन. सांवरिया)
जयपुर विकास प्राधिकरण की भूमि एवं सम्पत्ति निस्तारण समिति की 216वीं बैठक गुरुवार को जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों, संस्थाओं और सार्वजनिक उपयोग के लिए भूमि आवंटन से जुड़े कई प्रस्तावों पर सहमति बनी।
बैठक में निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए—
✔ सीआरपीएफ को मिलेगा भूखंड
विद्याधर नगर योजना, सेक्टर–10 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को भूमि आवंटन का निर्णय लिया गया।
✔ केसर ग्रीन योजना में शैक्षणिक संस्था हेतु भूमि
निजी खातेदारी योजना केसर ग्रीन के सुविधा क्षेत्र 8098.37 वर्गमीटर में से 5000 वर्गमीटर भूमि शैक्षणिक संस्था के लिए आवंटित की गई।
✔ CID (Vishesh Unit) जयपुर ग्रामीण को भूमि
ग्राम बड़ी का खेड़ा, सांगानेर के खसरा नंबर 35 के 3.20 हेक्टेयर में से 565.61 वर्गमीटर जमीन CID विशेष जोन के लिए आवंटित की गई।
✔ भांकरोटा ट्रोमा सेंटर को भूमि
जविप्रा की आवासीय योजना भांकरोटा में 1555.55 वर्गमीटर भूखंड ट्रोमा सेंटर के लिए स्वीकृत किया गया।
✔ रीजनल ऑफिस के लिए बड़ा संस्थागत भूखंड
पीताम्बरा योजना के सी–ब्लॉक में 14982.6 वर्गमीटर संस्थागत भूखंड जयपुर विकास प्राधिकरण के रीजनल ऑफिस हेतु आवंटित करने का निर्णय लिया गया।
✔ मोहनपुरा में तीन महत्वपूर्ण आवंटन
-
राजकीय पशु चिकित्सालय हेतु — 500 वर्गमीटर
-
राजकीय आयुर्वेद औषधालय हेतु — 400 वर्गमीटर
-
पटवार भवन हेतु — 300 वर्गमीटर
✔ मेडिकल कॉलेज के लिए 15 एकड़ भूमि
गोदावरी देवी फाउंडेशन संस्थान को मेडिकल कॉलेज स्थापना हेतु ग्राम शिवदासपुरा, तहसील चाकसू में लगभग 15 एकड़ भूमि आवंटित की गई।
✔ कीरों की ढाणी में विद्यालय के लिए भूमि
राजीव आवास योजना के अंतर्गत कीरों की ढाणी में विद्यालय निर्माण के लिए 2708.79 वर्गमीटर भूमि देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में भूमि से जुड़े सभी प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा के बाद समिति ने उपयुक्त मानते हुए इन्हें मंजूरी दी।