Home latest जयपुर में माहेश्वरी समुदाय के लिए वैश्विक व्यापारिक अवसरों का महासंगम*

जयपुर में माहेश्वरी समुदाय के लिए वैश्विक व्यापारिक अवसरों का महासंगम*

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
*एमआईबीएफ प्रस्तुत कर रहा है “कॉन्क्लेव ऑन फ्यूचर ऑफ इन्वेस्टिंग” की विशेष झलक*
जयपुर। आईटीसी राजपुताना,  माहेश्वरी इंटरनेशनल बिजनेस फाउंडेशन (एमआईबीएफ) द्वारा माहेश्वरी समुदाय के उद्यमियों, स्टार्टअप संस्थापकों एवं युवाओं के लिए एक भव्य व्यापारिक संवाद एवं नेटवर्किंग कार्यक्रम का आयोजन रविवार को जयपुर स्थित आईटीसी राजपुताना में किया गया।  इस आयोजन का उद्देश्य समुदाय को वैश्विक निवेश परिदृश्य, उद्योग जगत के अग्रणी विशेषज्ञों तथा भविष्य की व्यावसायिक संभावनाओं से सीधे जोड़ना है।
इस अवसर के माध्यम से आगामी 18 जनवरी 2026 को मुंबई के आईटीसी ग्रांड सेंट्रल, परेल में आयोजित होने जा रहे प्रतिष्ठित कार्यक्रम “कॉन्क्लेव ऑन फ्यूचर ऑफ इन्वेस्टिंग” को लेकर माहेश्वरी समाज में उत्साह और सहभागिता को नई गति प्रदान की गई।
कार्यक्रम में औद्योगिक जगत की सुप्रसिद्ध हस्ती, रिलायंस इंडस्ट्रीज के वाइस प्रेसिडेंट  मुकेश चेचानी, एमआईबीएफ के संस्थापक महामंत्री  संतोष कुमार लाहोटी सहित उद्योग, निवेश एवं वित्तीय क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियां विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। वे समुदाय के उद्योगपतियों एवं युवाओं से संवाद कर उन्हें निवेश, उद्यमिता और आधुनिक व्यावसायिक परिवेश की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
यह आयोजन रविवार प्रातः 8:30 बजे आरंभ हुआ, जिसमें जयपुर सहित राजस्थान भर से माहेश्वरी उद्योगपति, युवा उद्यमी, प्रोफेशनल्स एवं निवेशक बड़ी संख्या में भाग लिया। संवाद सत्र के दौरान प्रतिभागियों को न केवल उद्योग और निवेश की वर्तमान दिशा की जानकारी दी गई, बल्कि उन्हें मुंबई में होने वाले कॉन्क्लेव में सम्मिलित होने का औपचारिक आमंत्रण भी प्रदान किया गया।
एमआईबीएफ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पहल माहेश्वरी समाज को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक मंचों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्था का मानना है कि सशक्त नेटवर्किंग, सही मार्गदर्शन और सामूहिक सहभागिता से समाज के उद्यमियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।जयपुर में आयोजित यह आयोजन माहेश्वरी समुदाय के लिए विकास, अवसर और वैश्विक व्यापारिक विस्तार की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं निर्णायक पहल सिद्ध होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version