Home latest जयपुर में 31 अक्टूबर को ‘रन फॉर यूनिटी’, 5 नवंबर को ‘लोकतंत्र...

जयपुर में 31 अक्टूबर को ‘रन फॉर यूनिटी’, 5 नवंबर को ‘लोकतंत्र बचाओ 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी रन फॉर यूनिटी में होंगे शामिल, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पदयात्रा में लेंगे भाग

जयपुर (रूपनारायण सांवरिया)। राजस्थान में भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के तहत केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी 31 अक्टूबर को और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 5 नवंबर को जयपुर आएंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने यह जानकारी दी।

सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी के अनुसार, देश के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी शामिल होंगे। इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देना है।

5 नवंबर को लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा

बगड़ी ने बताया कि कांग्रेस द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठाए जा रहे सवालों के जवाब में भाजपा देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान चला रही है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस SIR को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही है।

इसी अभियान के तहत 5 नवंबर को जयपुर में पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इसमें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शामिल होंगे।

भाजपा के इन दोनों कार्यक्रमों के जरिए पार्टी राष्ट्रीय एकता और मतदाता सूची पुनरीक्षण के मुद्दे पर अपनी बात जनता तक पहुंचाने की तैयारी में है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version