Home accident हिंडौन सिटी ट्रेक्टर-ट्रॉली की टक्कर से पिता, पुत्र और दामाद की मौत

हिंडौन सिटी ट्रेक्टर-ट्रॉली की टक्कर से पिता, पुत्र और दामाद की मौत

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

करौली – संवाददाता नवीन शर्मा 

हिंडौन सिटी के पनवेडा के शमशान घाट मोड़ पर ट्रेक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर, पिता, पुत्र और दामाद की हुई मौत

हिण्डौन अलीपुरा सडक मार्ग पर रविवार रात्रि 9:30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है।ट्रेक्टर-ट्रॉली ने बाइक मे टक्कर मार दी। जिससे पिता, पुत्र और दामाद की मौत हो गई।परिवार का ही एक युवक घायल हो गया।सोमवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के मुताबिक अलीपुरा निवासी यशवेंन्द्र जाटव व उसके पुत्र गौरव जाटव और यशवेंद्र के दामाद जटनगला निवासी धर्मेंद्र जाटव, भतीजा मुनीम जाटव पनबेडा गांव के ढाबे से दमआलू टिक्कड़ खा कर अलीपुरा लौट रहे थे।रास्ते में शमशान घाट मोड़ पर उनकी वाइक में एक ट्रैक्टर ट्रोली ने टक्कर मार दी। जिससे अलीपुरा निवासी यशवेंन्द्र जाटव व उसके पुत्र गौरव जाटव और यशवेंद्र के दामाद जटनगला निवासी धर्मेंद्र जाटव की मौत हो गई।हदसे में भतीजा मुनीम जाटव गंभीर रुप से घायल हो गया।सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मृतकों के शव को हिण्डौन जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।जहां पोस्टमार्टम की कार्यवाई की जाएगी।डीएसपी मुनेश कुमार मीणा जिला अस्पताल पहुंचे उन्हौने घटनाक्रम की जानकारी ली है।सडक हादसे से अलीपुरा गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version