लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
— विद्यालय में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का किया सम्मान
नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। शहर के पचार रोड स्थित सिद्धिविनायक इंटरनेशनल एकेडमी द्वारा गौतम कुमावत पुत्र श्रवण लाल एवं वंदना उज्जैनिया पुत्री रामावतार उज्जैनिया का आईआईटी एडवांस में चयन होने पर उनके घर जाकर उनका और उनके अभिभावकों का सम्मान किया। स्कूल प्रबंधन ने उन्हें राजस्थानी पगड़ी बंधवाकर, फूलों की माला पहनवाकर, स्मृति चिन्ह देकर एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया।

गौतम कुमावत के पिता श्रवण कुमावत ने कहा कि सिद्धिविनायक स्कूल में कक्षा 9 से ही फाउंडेशन प्रारंभ होने से बच्चों को आईआईटी व नीट जैसी एग्जाम में सहायता मिल जाती है, और उनके टॉपिक पहले से ही क्लियर हो जाते हैं। इस सफलता पर स्कूल निदेशक इंजीनियर रमेश कुमार कुमावत कॉमर्स व्याख्याता द्वारका प्रसाद, महेंद्र कुमावत, महेंद्र वर्मा, लक्ष्मीनारायण कुमावत एवं विनोद कुमावत ने बच्चों को सम्मानित किया।