लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सवाई माधोपुर। रणथंभौर रोड स्थित कुतलपुरा गांव के एक निजी होटल में करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे में 32 वर्षीय रूम बॉय हरिकेश मीणा की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां मेडिकल टीम द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।
हादसे के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने शेरपुर तिराहे पर जाम लगाकर होटल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने मृतक के आश्रितों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी मांग उठाई।
पुलिस प्रशासन द्वारा समझाइश के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
