Home education गुड शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में विद्यार्थियों का सम्मान, कक्षा 8 का परिणाम...

गुड शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में विद्यार्थियों का सम्मान, कक्षा 8 का परिणाम 100%

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर/नावां सिटी (प्रदीप कुमार डागा)। शहर स्थित गुड शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में कक्षा 5 एवं 8 के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक सोनिल सहगल एवं प्रधानाचार्य संजय कुमार बंजारा ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार कक्षा 8 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि कक्षा 5 में 48 में से 42 विद्यार्थियों ने A ग्रेड प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा।

समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाएं अरुणा जोशी, आरती चौहान, सूरज कुमार, शाहीन खान, रेनू टाक सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान शोभा शर्मा ने विद्यार्थियों को आगामी कक्षाओं में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार है। इसके माध्यम से न केवल व्यक्तिगत उन्नति होती है, बल्कि समाज और राष्ट्र का भी समग्र विकास संभव है। विद्यार्थियों को अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version