लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नवनिर्मित अभियोजन भवन का लोकार्पण, भव्य स्वागत
रिपोर्टर: बनी सिंह मीणा
गंगापुर सिटी,सवाई माधोपुर । गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम सोमवार को गंगापुर सिटी पहुंचे। उनका स्वागत शहरवासियों ने भव्य तरीके से किया।
मंत्री ने मिनी सचिवालय में 32 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवनिर्मित अभियोजन भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक और भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
इस दौरान मंत्री ने “जी राम जी जन जागरण अभियान” को लेकर थोड़ी देर में प्रेस वार्ता करने की जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राज्य मंत्री का उत्साहजनक स्वागत किया और नए भवन के लोकार्पण को शहर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।