Home latest ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत की मांग, सौंपा ज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत की मांग, सौंपा ज्ञापन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नवीन कुमावत

किशनगढ़ रेनवाल। 
रेनवाल क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण कई सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस पर पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र सिंह सुरपुरा, फुलेरा भाजपा उत्तर देहात मंडल अध्यक्ष बाबूलाल यादव और महामंत्री कुलदीप मीणा ने निर्माण विभाग, फुलेरा के अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर इन सड़कों की अतिशीघ्र मरम्मत की मांग की है।

ज्ञापन में निम्नलिखित सड़कों की मरम्मत पर विशेष जोर दिया गया है:

  • ग्राम पंचायत लुनियावास से सुरपुरा वाया मालिकपुरा, वाया हाथीपुरा तक

  • ग्राम पंचायत बासड़ी से ग्राम पंचायत बाघावास तक

  • हाथीपुरा प्याउ से रामपुरा पचार सीमा तक

  • रलावता से देवा का बास तक

ज्ञापन में ग्रामीणों की समस्याओं का हवाला देते हुए कहा गया है कि इन सड़कों की बदहाल स्थिति से यातायात बाधित हो रहा है और जीवन-दायित्व प्रभावित हो रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version