लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण सेवा शिविर – 2025 के माध्यम से राहत के द्वार खोल दिए हैं। 17 सितम्बर से चल रहे इन शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।
4 हजार से अधिक शिविरों का आयोजन
26 सितम्बर तक प्रदेशभर में 4,121 ग्रामीण सेवा शिविरों का सफल आयोजन हो चुका है। इनमें राजस्व विभाग ने भूमि विभाजन के 8,801 प्रकरण, नामांतरण के 52,996 प्रकरण, लंबित फार्मर रजिस्ट्री के 58,772 प्रकरण निस्तारित किए। वहीं 64,106 पट्टे बांटे गए और आमजन को 74,842 मूल निवास प्रमाण पत्र तथा 91,469 जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए।
स्वास्थ्य और पशुपालन में उल्लेखनीय उपलब्धियां
शिविरों में अब तक 1.53 लाख महिलाओं की कैंसर स्क्रीनिंग, 49,355 बच्चों का टीकाकरण, 3.27 लाख टीबी स्क्रीनिंग और 7,483 पोषण किट वितरण हुआ। पशुपालकों को भी बड़ा लाभ मिला, जहां 85,657 बीमा पॉलिसियां वितरित हुईं और 2.54 लाख पशुपालक विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए।
किसानों को बड़ा संबल
अब तक बिजली से जुड़ी 20,536 समस्याओं का समाधान किया गया, 10,491 मीटर और 2,011 ट्रांसफार्मर बदले गए तथा 3,422 नए कनेक्शन जारी हुए। किसानों को 82,137 फसल बीमा पॉलिसियां और 1.33 लाख मिनी किट का लाभ मिला।
खाद्य सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा
शिविरों के जरिए 78,514 लंबित एनएफएसए प्रकरण निपटाए गए और 4.30 लाख परिवारों की आधार सीडिंग हुई। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के 186 प्रकरण निपटाए गए और ज़रूरतमंदों को 2,404 कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरित हुए।
महिला सशक्तिकरण और वित्तीय समावेशन
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 29,153 लाभार्थियों का पंजीकरण, आपदाओं में क्षतिग्रस्त 418 पक्के और 2,452 कच्चे मकानों का निस्तारण किया गया। वहीं वित्तीय समावेशन की दिशा में 34,327 नए बैंक खाते खोले गए और जनाधार योजना में 1,478 परिवारों को जोड़ा गया।
राज्य सरकार ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर हर गांव और ढाणी तक सुशासन की पहुंच सुनिश्चित कर रहे हैं और आमजन को त्वरित राहत उपलब्ध करा रहे हैं।
