Home latest गौशाला में एकादशी व मकर संक्रांति पर भव्य तुलादान से जुटाई सामग्री

गौशाला में एकादशी व मकर संक्रांति पर भव्य तुलादान से जुटाई सामग्री

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है : महंत पांचाराम महाराज 

गोगाजी गौशाला में एकादशी 
पादूकलां। समाज में संस्कारों को जीवित रखने के लिए सनातनी परंपराओं का समय-समय पर आयोजन अत्यंत आवश्यक है। यदि आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाना है तो ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर बनाए रखना होगा। गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना गया है, इसलिए गौ सेवा और गौ दान का विशेष धार्मिक महत्व है। यह विचार रानाबाई मंदिर के महंत पांचाराम महाराज ने कस्बे के गोगाजी गौशाला परिसर में एकादशी व मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आयोजित तुलादान महोत्सव में व्यक्त किए।
गोगाजी गौ सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत गौ माता के लिए 551 क्विंटल अनाज, 551 गुड़ के कार्टून, 300 क्विंटल खल, 200 क्विंटल मक्का तथा पांच टीन तेल गोदान स्वरूप प्राप्त हुए। इसके लिए गांव में घर-घर जाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से गेहूं, बाजरी, खल व अन्य खाद्य सामग्री एकत्रित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित रामअवतार सारस्वत द्वारा गौरी-गणेश, राधा-कृष्ण एवं गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात गौ भक्तों को संकल्प दिलाकर तुलादान कराया गया। इस दौरान महिलाओं एवं पुरुषों ने अपने-अपने शरीर के वजन के अनुसार अनाज दान कर गौ सेवा में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
आयोजकों के अनुसार यह तुलादान महोत्सव क्षेत्र का तीसरा सबसे बड़ा तुलादान आयोजन रहा। कार्यक्रम में चेनाराम दुस्तावा, लक्ष्मण वैष्णव, आशाराम फौजी, विनोद कुमार हटिला,पवन कुमार सांड, विमल कुमार जैन,ओमप्रकाश देवासी, भंवरलाल गौरा,शिवजीराम फडौदा, जोगीराम, जगदीश गोरा, आईदानराम प्रजापत,जस्साराम गुर्जर,नरसीराम, सुनील टेलर, रमेश वैष्णव,मनसुख प्रजापत,गोमाराम फडौदा,नारायणराम बेड़ा, चुतराराम कारेल, भभूतराम, पप्पूराम,पप्पूसिंह,शिवजीराम जीनगर,मुलाराम रेदास,नेमाराम जांगिड़,बस्तीराम प्रजापत,भेरूराम माकड़,मदनराम गोरा,भनाराम बेड़ा, बक्सा राम,सुखाराम जाटोलिया, भनाराम कोथ,जगदीश प्रजापत, सुखापुरी,दीपेंद्र सिंह,ओमजी माली,नाथूराम सरगरा,मुकेश लखारा,अनुप सेन सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version