Home latest गहलोत देते हैं खबरों में रहने के लिए बयान, सतीश पूनिया का...

गहलोत देते हैं खबरों में रहने के लिए बयान, सतीश पूनिया का तीखा हमला

0

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

“कांग्रेस पूरे ब्रह्माण्ड में रजिस्टर्ड चोर”, “अंतरकलह का मॉडल सेट किया” – पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का बयान

भरतपुर, भुसावर।
शहीद की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केवल खबरों में बने रहने के लिए बयान देते हैं और कांग्रेस पार्टी पूरे ब्रह्माण्ड में “रजिस्टर्ड चोर” है। पूनिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अंतर्कलह का मॉडल सेट कर दिया है और पार्टी के भीतर असहमति, पद विवाद और भ्रष्टाचार की घटनाएँ आम हो चुकी हैं।


गहलोत “टाइम पास” कर रहे हैं – सत्संग में आनंद लें

पूनिया ने कहा,

“अशोक गहलोत सत्ता खोने के बाद पूरी तरह विचलित हो गए हैं। ऐसे बयान देकर वे अपना टाइम पास कर रहे हैं ताकि खबरों में बने रहें। उनकी भूमिका कांग्रेस में मार्गदर्शक मंडल तक सीमित रह गई है। बेहतर होगा वे भजन करें, सत्संग करें और आनंद में रहें। बीजेपी में तो एक सामान्य कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बन सकता है, जबकि कांग्रेस में नेहरू-गांधी परिवार के अलावा कोई पद प्राप्त नहीं कर सकता।”

यह प्रतिक्रिया गहलोत द्वारा हाल ही में दिए बयान पर आई, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री बनतीं तो मजा आता।


“कांग्रेस पूरे ब्रह्माण्ड में रजिस्टर्ड चोर”

कांग्रेस द्वारा चुनावी धांधली का मुद्दा उठाने पर पूनिया ने तीखा पलटवार किया।

“कांग्रेस चोरी की बात कर रही है तो ऐसा लग रहा है जैसे चोर ही चोरी का आरोप लगा रहा है। पूरी दुनिया में नहीं तो ब्रह्माण्ड में कहीं भी कांग्रेस पार्टी रजिस्टर्ड चोर है। जमीन से लेकर आसमान, पाताल से लेकर राशन, जीप से लेकर स्पेक्ट्रम—कहाँ चोरी नहीं की? जनता ने उन्हें इसी अपराध की सजा सत्ता से बाहर कर दी।”


“अंतरकलह का मॉडल सेट कर दिया”

कांग्रेस की अंदरूनी कलह पर बोलते हुए पूनिया ने कहा,

“किसी भी पार्टी में अपने ही प्रदेश अध्यक्ष को हटाना पड़े, मुख्यमंत्री को हटाना पड़े, राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करना पड़े, बंदी करनी पड़े, नाकारा-निकम्मा कहना पड़े—यह सब अंतर्कलह का मॉडल है। कांग्रेस ने यही मॉडल सेट कर दिया है। खुद अपनी खीझ मिटाने के लिए कांग्रेस नेता बयानबाजी करते रहते हैं।”


यह बयान भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रहे राजनीतिक तनाव को और तेज कर सकता है। सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि जनता अब ऐसे भ्रष्टाचार और अंतर्कलह से दूर रहकर बेहतर विकल्प की तलाश में है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version