Home accident गांव किटिया में दो अलग-अलग घटनाओं में महिला और युवक की मौत

गांव किटिया में दो अलग-अलग घटनाओं में महिला और युवक की मौत

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क 

उन्हेल, झालावाड़

झालावाड़ जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र के गांव किटिया में शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना में 35 वर्षीय महिला काली बाई पत्नी गोपाल बागरी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को फंदे से उतारकर चौमहला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। परिजनों के आधार पर पर्चा बयान लेकर मामले को जांच में लिया गया है।

दूसरी घटना में उसी गांव में एक युवक की खेत में कृषि कार्य करते समय मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमेर सिंह पुत्र नारायण सिंह के रूप में हुई है। खेत पर काम करते समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत उसे चौमहला सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर उन्हेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version