Home latest पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी का दौरा रद्द

पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी का दौरा रद्द

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

बालोतरा-  राजस्थान की बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उदघाटन से एक दिन पूर्व लगी भीषण आग के चलते पीएम मोदी का पचपदरा दौरा स्थगित हो गया है।  21 अप्रेल को पीएम मोदी इस रिफाइनरी का उदघाटन करने वाले थे। 80 हजार करोड़ की लागत से बनी रिफाइनरी के उदघाटन को लेकर राजस्थान के लोगों और सरकार को इंतजार था।  लेकिन रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट सीडीयू में आग लग गई। धूएं का गुबार उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू कर दिया ।  दर्जनों दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई।  लेकिन हादसे की गंभीरता को देखते हुए और पीएम की सुरक्षा को देखते हुए एसपीजी ने मोदी के दौरे को रद्द कर दिया।

 

राजस्थान की बालोतरा की पचपदरा रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लग गई। सोमवार दोपहर 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) में आग लगी। धुएं का गुबार उठने पर कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिस्टम चालू कर दिया था। मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी इसी यूनिट का उद्घाटन करने वाले थे। आग के बाद पीएम का दौरा स्थगित हो गया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर इतनी हाई सिक्योरिटी रिफाइनरी में आग कैसे लगी… जहां पीएम के दौरे को लेकर पुरा प्रशासन तैनात था … एसपीजी से लेकर खुफिया पुलिस और तमाम तरह की सुरक्षा एजेंसिंयां तैनात थी इसके बावजूद रिफाइनरी में आग लगना गंभीर विषय है……. इस अग्निकांड की जांच की जाएगी …लेकिन इस आग लगने के कारण पीएम मोदी का राजस्थान दौरा रद्द हो गया है….. आपको बता दे कि इससे राजस्थान को कितनी उम्मीद थी…. यहां पीएम मोदी 80 हजार करोड़ की लागत से बनी रिफाइनरी का लोकार्पण करते .. तो इससे राजस्थान सरकार को भी राजस्व मिलता .. एक बार फिर इसका उदघाटन टल गया.. है…..

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। करीब दो घंटे तक आग की लपटें उठती रहीं। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। इस दौरान करीब 10 से 12 फायर​ ब्रिगेड से एक साथ पानी की बौछार की गई। सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया था। कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में पाइप लाइन से आने वाला कच्चा तेल इसी यूनिट में आता है। इस यूनिट में क्रूड ऑयल रिफाइन होकर अलग-अलग यूनिट में भेजा जाता है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version