Home latest एसपी रोशन मीणा की आकस्मिक गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

एसपी रोशन मीणा की आकस्मिक गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

नागौर/मुंडवा | (प्रदीप कुमार डागा) जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नागौर जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा ने देर रात शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में आकस्मिक गश्त की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न नाकाबंदी प्वाइंट्स का निरीक्षण किया और गश्त कर रही पुलिस टीमों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

गश्त के दौरान एसपी ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उन्हें सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रात्रिकालीन गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए जिलेभर में निगरानी व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version