लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जनजीवन प्रभावित
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखंड क्षेत्र में जहां पिछले कुछ दिनों से भीषण सर्दी पड़ने से लोग परेशान हैं ।वहीं प्रतिदिन वातावरण में रात के समय घना कोहरा छाने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है ।शहर सहित उपखंड क्षेत्र में कुछ दिनों से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है ।तीन दिन से सूर्यदेव के दर्शन नही हो रहे हैं ।शाम होते ही वातावरण में कोहरा छाना शुरू हो जाता है जो रात में अत्यधिक घना होता चला जाता है ।साथ ही ओस की बारीक बूंदे टपकनी शुरू हो जाती है । जिससे मनुष्यों के साथ साथ पशु पक्षियों का जीना भी दूभर हो रहा है ।इधर जलदायविभाग द्वारा शहर में अलसुबह साढ़े चार बजे जल वितरण किए जाने से लोगों विशेष रूप से महिलाओं में सर्दी जनित बीमारियां बढ़ रही है ।जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।हालांकि भीषण सर्दी से गजक ,मुंगफली ,चौले के दाल के पकौड़े बेचने वालों की बिक्री बढ़ गई है ।उधर जिले में पड़ रही भीषण सर्दी के कारण जिला कलेक्टर ने स्कूलों में कक्षा 1 से 9 तक के विद्यार्थियों की 7 एवं 8 जनवरी दो दिन की छुट्टियों की घोषणा कर दी है । जबकि स्कूल 7 जनवरी को खुलने वाले थे ।
