Home latest दुर्गाष्टमी पर विधायक रूबी कुन्नर ने दिव्यांगजनों को स्कूटर वितरित किए

दुर्गाष्टमी पर विधायक रूबी कुन्नर ने दिव्यांगजनों को स्कूटर वितरित किए

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रिपोर्ट: मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर। दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष रुपिन्द्र सिंह ‘रूबी’ कुन्नर द्वारा विधायक कोटे से दिव्यांगजनों को स्कूटर वितरित किए गए।

इस दौरान मंगत राम (निवासी 36 बीबी), जंवद सिंह (निवासी तामकोट) और सुरेन्द्र कुमार (निवासी वार्ड नंबर 01, श्रीकरणपुर) को स्कूटर प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विधायक रूबी कुन्नर की माता बलविन्द्र कौर कुन्नर (पत्नी स्वर्गीय गुरमीत सिंह कुन्नर, पूर्व राज्यमंत्री) ने लाभार्थियों को स्कूटर की चाबियां सौंपकर शुभकामनाएं दीं।

विधायक रुपिन्द्र सिंह कुन्नर ने कहा कि दिव्यांगजनों का सहारा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से वंचित दिव्यांगजनों को राहत प्रदान कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना और उनका जीवन आसान बनाना प्राथमिकता है।

इस अवसर पर कुलदीप कुन्नर, राजविन्द्र कौर कुन्नर, श्रीकरणपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलकरण सिंह बराड़, गुरसेवक सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version