Home latest ढूँढाड़ की धमाल’ का जयपुर वासियों ने लिया आनंद

ढूँढाड़ की धमाल’ का जयपुर वासियों ने लिया आनंद

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। जय क्लब में मार्च 2026 को ढूँढाड़ परिषद द्वारा 13वीं ‘ढूँढाड़ की धमाल’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, परिषद के संस्थापक अध्यक्ष विजय पाल कुमावत, कार्यक्रम संयोजक मनीष कूलवाल एवं उपाध्यक्ष कपिला कुमावत ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने संबोधन में ढूँढाड़ क्षेत्र के लिए संचालित सरकारी विकास योजनाओं की जानकारी दी तथा आगामी 299वें जयपुर स्थापना दिवस के लिए जारी बजट और प्रस्तावित कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।

परिषद के संस्थापक अध्यक्ष विजय पाल कुमावत ने परिषद की अब तक की गतिविधियों एवं भविष्य की रूपरेखा प्रस्तुत की। राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी ने सनातन संस्कृति के संरक्षण में जयपुर के राजाओं के योगदान को रेखांकित किया। सांसद मंजू शर्मा ने जयपुर की पारंपरिक होली उत्सव की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में आरएसएस के प्रांत प्रचारक बाबूलाल जी, इतिहासकार जितेंद्र सिंह शेखावत, विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, अनिता जाटव, वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, पूर्व विधायक अशोक लाहोटी, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल, भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल, कांग्रेस जयपुर शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व उपमहापौर पुनीत कर्णावट, जयपुर व्यापार महासंघ अध्यक्ष सुभाष गोयल , जितेन्द्र  श्रीमाली ,  लोकेश  जोशी सहित ढूँढाड़ क्षेत्र के प्रमुख साहित्यकार, व्यापारी एवं उद्योगपति तथा हजारों लोग उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गॉड विप्र लोक गीत मंडल द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। इसके बाद जयपुर की प्रसिद्ध गाली-बाजी शैली में गरिमा कुमावत एवं हनुमान सहाय शर्मा ने प्रस्तुति दी। ललित राणा एंड पार्टी द्वारा कच्ची घोड़ी, कालबेलिया और भंवाई नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

अंत में सभी अतिथियों ने ढूँढाड़ी व्यंजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम संयोजक मनीष कूलवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version