Home business news ड्रीम अचीवर्स और जयपुर वीमेन सोशल एसोसिएशन (JWSA) की एक्सक्लूसिव बिज़नस मीट...

ड्रीम अचीवर्स और जयपुर वीमेन सोशल एसोसिएशन (JWSA) की एक्सक्लूसिव बिज़नस मीट आयोजित

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। ड्रीम अचीवर्स और जयपुर वीमेन सोशल संगठन जेडब्ल्यूएसए के संयुक्त तत्वाधान में एक एक्सक्लूसिव बिजनेस मीट का भव्य आयोजन करवा रेस्टोरेंट बजाज नगर में हुआ । इस विशेष बिज़नेस मीट में 60 से अधिक महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना था, जहाँ वे एक-दूसरे से जुड़कर नए अवसरों की खोज कर सकें, व्यवसाय को बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा कर सकें और क्रॉस-इंडस्ट्री सहयोग को मजबूत बना सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने न केवल अपने-अपने क्षेत्र के अनुभव साझा किए बल्कि नए विचारों और योजनाओं पर खुलकर बातचीत भी की। इससे नेटवर्किंग का एक सशक्त वातावरण बना, जिसमें कई उद्यमियों को अपने व्यवसाय को नई दिशा देने का मार्गदर्शन मिला। कार्यक्रम में प्रोडक्ट डिस्प्ले का अवसर भी दिया गया, जहाँ विभिन्न महिलाओं ने अपने ब्रांड और प्रोडक्ट्स को प्रस्तुत कर सराहना प्राप्त की।

क्लब प्रेसीडेंट मीनाक्षी जैन का जन्मदिन भी मनाया गया

इस अवसर पर माहौल और भी खुशनुमा हो गया जब क्लब प्रेसीडेंट मीनाक्षी जैन का जन्मदिन पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। सभी सदस्यों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएँ दीं और केक काटकर इस दिन को और भी यादगार बना दिया। जन्मदिन का यह अनोखा जश्न बिज़नेस मीट के साथ मिलकर सभी के लिए एक विशेष अनुभव लेकर आया।

महिला उद्यमियों को आपसी जुड़ाव और सहयोग की शक्ति भी प्रदान करते

ड्रीम अचीवर्स की फाउंडर प्रीति गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल व्यवसायिक वृद्धि और अवसरों के लिए उपयोगी हैं बल्कि यह महिला उद्यमियों को आपसी जुड़ाव और सहयोग की शक्ति भी प्रदान करते हैं। उनका मानना है कि ऐसी मीटिंग्स महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने में अहम भूमिका निभाती हैं।

सम्पूर्ण आयोजन अत्यंत सफल और प्रेरणादायी सिद्ध हुआ। सभी उपस्थित महिलाएँ नए उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्यक्रम से लौटीं और इस मीट को यादगार बना दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version