लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
दूदू विधानसभा में सेवा में बाढ़ जैसे हालात, छापरवाड़ा बाँध ओवरफ्लो
दूदू क्षेत्र में भारी बारिश के चलते छापरवाड़ा बाँध ओवरफ्लो हो गया, यह जानकारी पत्रकार को रामबख्श उमरिया ने दी जिससे सेवा गाँव में हालात बाढ़ जैसे बन गए हैं। बाँध का तेज बहाव दूदू–मालपुरा स्टेट हाइवे को पार करता हुआ बह रहा है। पावर हाउस के सामने से गुज़रते पानी के कारण प्रशासन ने स्टेट हाइवे को पूर्णतया बंद कर दिया है।
एसडीआरएफ की टीम ने राहत कार्य करते हुए एक परिवार को सकुशल पानी से बाहर निकाला। हाईवे का आधा हिस्सा टूट चुका है, वहीं पावर हाउस में पानी भरने से सेवा व आसपास के गाँवों में पिछले दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप है।
प्रशासन मौके पर राहत कार्य में जुटा है, लेकिन हालात पर काबू पाना मुश्किल बना हुआ है। मांगलवाड़ा से सेवा तक खेतों में पानी भर जाने से फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं और किसान गहरी मायूसी में हैं।