लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
हेल्थ अवेयरनेस और आयुर्वेदिक सप्लीमेंट्स पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
हितेश पालीवाल, धरियावद।
धरियावद। धरियावद के सावालिया रिसोर्ट में न्यू वन ग्लोबल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हेल्थ अवेयरनेस और आयुर्वेदिक सप्लीमेंट्स के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड से आए सिल्वर आइकॉन एग्जीक्यूटिव धर्मपाल सिंह ने शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आयुर्वेदिक और न्यूट्रास्यूटिकल उत्पाद रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होते हैं। उन्होंने कंपनी के विभिन्न प्रोडक्ट्स का डेमो प्रस्तुत कर उनके लाभ भी समझाए।
सेमिनार में बंटी मीणा, डॉ. अर्पित थरपाल, कृष्ण कुमार मीणा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कंपनी के उत्पादों में गहरी रुचि दिखाई और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों से सवाल-जवाब किए।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।