Home latest क्रिसमस डे पर बनाई प्रोफेसर सक्का ने 9,अनोखी , कलाकृतियां

क्रिसमस डे पर बनाई प्रोफेसर सक्का ने 9,अनोखी , कलाकृतियां

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी 121 वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर प्रोफेसर डॉक्टर इकबाल सक्का ने क्रिसमस डे के पर्व पर एक बार फिर अपनी विशेष कलाकृतियों से देश को नायाब क्रिसमस का तोहफा दिया है | प्रोफेसर डॉक्टर सक्का ने क्रिसमस डे के मौके पर घास की झोपड़ी बनाकर उसमें एक घास की टोकरी भी बनाकर उसे टोकरी में आसमान से पैदा हुए हजरत ईसा अलैहिस्सलाम सलाम को चांदी से मात्र 3 मिली मीटर साइज के बालक के रूप में घास की टोकरी में दर्शाया है| साथ में ईसा मसीह की कुछ निशानियां भी बनाई है जिसमें एक सेंटी मीटर का चांदी का चर्च, 3 मिली मीटर का क्रॉस, 3 मिली मीटर की मछली, तीन मिलीमीटर की बेल तीन मिलीमीटर का कांटों का ताज ,व 3 मिली मीटर की मोमबत्ती ,तथा 3 मिली मीटर का स्टार ,तीन रंगों में सजी इन सभी 9,कलाकृतियों को घास की झोपड़ी में प्रदर्शन किया है| विश्व के सबसे छोटी चांदी की इन नौ कलाकृतियों को देखने के लिए लेंस की सहायता लेनी पड़ती है| डॉक्टर सक्का ने बताया कि उदयपुर के सबसे 134 वर्ष पुराने शेफर्ड मेमोरिया चर्च चेतक पर क्रिसमस डे पर रखना चाहते हैं इसके लिए उन्होंने संपर्क किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version