Home latest कर्नल प्रशस्ति भारती बनीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की एसपी सचिव

कर्नल प्रशस्ति भारती बनीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की एसपी सचिव

0
 राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की डिप्टी सचिव नियुक्त

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली। देश के लिए गौरव का क्षण है कि कर्नल प्रशस्ति भारती को एक साथ दो अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की एसपी सचिव नियुक्त हुई हैं। इसके साथ ही उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की डिप्टी सचिव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
यह उपलब्धि न केवल भारतीय सेना के लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। कर्नल प्रशस्ति भारती की यह नियुक्ति महिला शक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का प्रतीक मानी जा रही है।
देशवासियों ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर कर्नल प्रशस्ति भारती को ढेरों शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version