Home latest कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ़ ने जवानों संग मनाई खुशियों की दीपावली

कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ़ ने जवानों संग मनाई खुशियों की दीपावली

0
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
जयपुर। दीपावली के पावन अवसर पर जहां शहरवासी उत्सव की रौनक में डूबे रहे, वहीं जयपुर पुलिस के जवान शहर के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षा मोर्चे पर तैनात रहे।
पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ़ स्वयं जवानों के बीच पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
कमिश्नर जोसफ़ ने कहा कि— “पुलिस जवानों की मेहनत और सतर्कता से ही आमजन निश्चिंत होकर त्योहार मना पाते हैं।”
उन्होंने रातभर फील्ड में रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जवानों का मनोबल बढ़ाया।
जयपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही ताकि आमजन की दीपावली खुशियों और सुरक्षा के साथ बीते।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version