Home latest छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया

छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

गंगधार, झालावाड़ -सुनील निगम लोकटुडे

झालावाड़ जिले के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगधार में आज निःशुल्क साइकिल वितरण का आयोजन हुआ । सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं लागू कर रखी है जैसे टैबलेट (छोटा लैपटॉप) , स्कूटी एवम् छात्रवृत्ति आदि! ताकि बालिकाएं अपने घर का दैनिक कार्य करते हुए भी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देकर इन योजनाओं का लाभ लें और अपने जीवन का कैरियर बनाकर कई उच्च स्तर की नौकरियों पर पहुंचे तथा अपने द्वारा एक नही बल्कि दो परिवारों का नाम रोशन करती है !

इसी क्रम में गंगधार के बालिका स्कूल में स्थानीय भाजपा मण्डल अध्यक्ष अशोक कुमार गायरी के मुख्य आतिथ्य और स्कूल के प्रधानाचार्य लाल चन्द सोनी की उपस्थिति में आज 79 साइकिलों का वितरण किया गया

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version