Home latest बाबा परमानंद की पुण्यतिथि पर आश्रम में उमड़ा जन सैलाब

बाबा परमानंद की पुण्यतिथि पर आश्रम में उमड़ा जन सैलाब

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

लोसल (सीकर) से ओम प्रकाश सैनी 

दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ समापन

लोसल (सीकर) नगर के आराध्य देव परमहंस बाबा परमानंद की 74 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का सोमवार को भंडारा प्रसादी के साथ समापन हुआ। बाबा की प्रसादी पाने के लिए आश्रम में सोमवार को जन सैलाब उमड़ पड़ा,जो देर शाम तक जारी रहा। इससे पहले रामानंद आश्रम परमानंद धाम के पीठाधीश्वर आकाशानंद गिरी के सानिध्य में शुरू हुए दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों में श्रृंखला में रविवार को प्रातः कस्बे के प्रमुख मार्गो से होते हुए गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई,जिसमें बाबा परमानंद की सजी झांकी के लोगों ने दर्शन किए और जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

दोपहर बाद आश्रम में,समाधि श्रृंगार, पूजन, हवन, रुद्राभिषेक जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए ।रात्रि को परमहंस बाबा परमानंद की समाधि की महा आरती की गई, जिसमें कस्बे सहित आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसके बाद आयोजित हुए शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर देर रात तक समां बांधे रखी।

शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम में शैलेंद्र गोस्वामी दिल्ली, आम्रपाली त्रिवेदी, सारंगी वादक शंभू सिसोदिया, तबला वादक वीरमणी त्रिवेदी व हारमोनियम वादक सुमित मिश्रा सहित स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version