Home accident चचेरे भाई को बचाने के प्रयास में बहिन की डूबने से मौत

चचेरे भाई को बचाने के प्रयास में बहिन की डूबने से मौत

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत,

12 वर्षीय मासूम को बचाने के प्रयास में 18 वर्षीय किशोरी भी डूबी,

बकरिया चराने के गए बच्चे तालाब मे गए थे नहाने,

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को निकलवा कर रखवाया मोर्चरी,

राजसमंद के केलवाड़ा थाना क्षेत्र के जड़पा गांव में देर शाम एक बड़ी दुर्घटना सामने आई। बकरिया चराने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गयी। सूचना मिलने पर केलवाड़ा थानाधिकारी विशाल गवारिया,एएसआई रोशन लाल रेगर मय पुलिस जाप्ता मौक़े पर पहुचे और ग्रामीनो की मदद से दोनों शवों को तालाब से बाहर निकलवाया। इधर खबर फैलने के साथी बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। केलवाड़ा थानाधिकारी विशाल गवारिया नें बताया दोनों बच्चे बकरिया चराने गए थे।

चचेरे भाई- बहिन की मौत
12 वर्षीय रमेश परमार और 18 वर्षीय भावना परमार तालाब के बरसाती पानी मे नहाने गए थे। उसी समय मासूम रमेश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में भावना भी पानी में डूब गई और दोनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों समूह को तालाब से बाहर निकलवा कर समीचा सीएससी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। आज दोनों शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। इधर सूचना फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। छोटे से गांव जड़फा में किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version