Home rajasthan चाकसू में नींद में डंपर चालक ने ब्रेक लगाए, 6 वाहन...

चाकसू में नींद में डंपर चालक ने ब्रेक लगाए, 6 वाहन आपस में टकराए

0

 

चाकसू हाइवे 52 पर हुआ हादसा,
-अलग -अलग स्थानों पर आगे- पीछे एक दूसरे से 6 वाहन टकराए,
-हादसे में डंपर चालक हुआ घायल
चाकसू । चाकसू कस्बे के हाइवे 52 स्थित हुकण गांव के पास आज अलग- अलग स्थानों पर 6 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में डंपर चालक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक को नींद की झपकी आने से हादसा होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सभी वाहन जयपुर की ओर जा रहे थे। आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर बजरी से भरे डंपर से टकरा गया। इसी प्रकार अन्य वाहन भी आगे-पीछे एक दूसरे से टकरा गए। इस दौरान हाइवे पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से साइड में कराया और यातायात सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version