लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
बेनामी खातों से लाखों के लेनदेन और विदेशों में धन भेजने की आशंका
युपी क्राइम ब्रांच की विशेष टीम ने ब्यावर में 3 जगह छापेमारी की
ब्यावर। उत्तर प्रदेश क्राइम ब्रांच की विशेष टीम ने मंगलवार को ब्यावर में कार्रवाई की गई। जो दिन भर जारी रही। टीम ने जटिया कॉलोनी के तीन मकानों में छापेमारी की। यह कार्रवाई फर्जी खातों से हवाला और साइबर क्राइम के मामले में की गई। टीम आधा दर्जन गाडय़िों में ब्यावर पहुंची। स्थानीय पुलिस ने भी कार्रवाई में सहयोग किया। जांच में पता चला कि फर्जी खातों के माध्यम से बड़ी रकम का हवाला और साइबर ट्रांजेक्शन किए गए। यह कार्रवाई लंबे समय से चल रहे संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच के बाद की गई।
कॉलेज रोड स्थित जटिया कॉलोनी में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मच गई। आयकर विभाग और राज्य अन्वेषण शाखा ने फर्जी फर्मों के जरिए इनकम टैक्स छूट लेने वालों पर छापेमारी की गई। तीन ठिकानों पर हुई कार्रवाई में बेनामी खातों से लाखों के लेनदेन और विदेशों में धन भेजने की आशंका जताई गई। राजस्थान के ब्यावर में फर्जी तरीके से इनकम टैक्स में छूट पाने को लेकर बोगस खाते बनाकर उनमें फर्जी तरीके से रुपयों लेनदेन करने वालों के खिलाफ युपी के कानपुर की आयकर विभाग की विशेष टीम और राज्य की अन्वेषण शाखा की ओर ब्यावर के चार ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। आयकर विभाग कानपुर के आयकर अधिकारी के नेतृत्व में करीब 6 कारों में करीब एक दर्जन से अधिक कर्मचारी एक साथ शहर के चार जगहों पर पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।