Home rajasthan BSP प्रवक्ताओं पर गिरी गाज , टीवी डिबेट में शामिल होने पर...

BSP प्रवक्ताओं पर गिरी गाज , टीवी डिबेट में शामिल होने पर लगी रोक

0

नई दिल्ली। यूपी चुनाव में करारी हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रवक्ताओं पर टीवी चैनलों में किसी भी डिबेट में शामिल होने पर रोक लगा दी है। बसपा ने अब करारी हार का ठीकरा मीडिया पर फोड़ दिया है। बसपा प्रमुख मायावती ने मीडिया पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया कि उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान जातिवादी दृष्टिकोण, धृष्टता पूर्ण बयानबाजी और अन्य कुंठित रवैया अपनाकर बसपा के अंबेडकरवादी मोमेंट को खत्म किया है। यह किसी से छुपा नहीं है। मायावती ने कहा कि अब पार्टी प्रवक्ताओं को नई जिम्मेदारी दी जाएगी । उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी प्रवक्ता सुधींद्र भदौरिया, धर्मवीर चौधरी, डॉक्टर अहमद खान, फैजल खान और सीमा कुशवाहा टीवी डिबेट में शामिल नहीं होंगे। पार्टी प्रमुख मायावती ने खुद ही ट्वीट कर ये जानकारी दी, की बसपा के प्रवक्ता अब टीवी डिबेट में शामिल नहीं होंगे। आपको बता दें कि मायावती की पार्टी यूपी की 403 सीटों में से केवल एक सीट पर चुनाव जीती है । जबकि 2007 में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version