Home crime बॉर्डर क्षेत्र में नशा तस्करी और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के...

बॉर्डर क्षेत्र में नशा तस्करी और अवैध हथियारों पर अंकुश लगाने के निर्देश

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

श्रीगंगानगर (मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ ) – बीकानेर रेंज के आईजी एवं इंटेलिजेंस के वरिष्ठ अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्रीगंगानगर सहित बॉर्डर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

वीसी में एसपी हरी शंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, बीएसएफ तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही पुलिस मित्र और पुलिस सखी कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया। श्रीकरणपुर सहित जिले भर के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

आईजी ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि बॉर्डर क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम के लिए सतर्कता और मुस्तैदी जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version