लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा ।(सत्यप्रकाश मयंक)
उपखंड क्षेत्र के देवरी कला गांव में साडू माता सप्तमी व्रत के उद्यापन के उपलक्ष में भगवान देवनारायण की कलश यात्रा निकाली गई।

आयोजन समिति के राजा राम गुर्जर व कमलेश जांगिड़ ने बताया कि सप्तमी व्रत करने वाली महिला मंडल द्वारा गोटा जागरण व धर्म रसोई के कार्यक्रम के तहत 51 महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा पिंकामड भैरुजी से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए देवनारायण मंदिर पहुंची। जहां मंदिर में कलश को रखा गया। रात्रि में गोठा जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कलाकारों ने भाग लिया। बाद में धर्म रसोई का आयोजन किया जाकर भगवान देवनारायण को भोग लगाकर भक्तों को प्रसादी वितरित की गई। इस दौरान देवरी थला गांव के बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।